
Ranchi : शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद सभी जिलों ने शिक्षकों के प्रमोशन की लिस्ट तैयार की है. जिलों की ओर से जारी की गयी लिस्ट में कई तरह की खामियां पायी जा रही हैं. लिस्ट में ऐसी ही गड़बड़ी का मामला पूर्वी सिंहभूम जिले में आया है.
जिला शिक्षा अधीक्षक की ओर से प्रमोशन के लिए जो लिस्ट जारी किया गया है, उसमें मृत शिक्षकों के नाम भी जोड़ दिये गये हैं. साथ ही सूची में ऐसे शिक्षकों के नाम और उनके स्कूल के नाम बताये गये हैं, जहां से उनका ट्रांसफर हुए सालों बीत चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – बिहार चुनाव : भाजपा में लोजपा की सेंधमारी, बीजेपी के कई बागी दिग्गज नेता चिराग की शरण में
असमंजस में हैं शिक्षक
जिले की ओर से जारी की गयी सूची को लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कई इस सूची को पूरा बता रहे हैं तो कई इसे विभागीय लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं.
इस सूची में कुछ ऐसे भी शिक्षकों के नाम शामिल हैं, जिनकी मौत आठ-नौ महीने पहले हो चुकी है. सूची में ऐसे भी शिक्षक का नाम वरीयता में आ गया है, जो दूसरे राज्यों से झारखंड आये हैं.
दूसरी ओर, शिक्षकों के नाम के साथ उन स्कूलों का उल्लेख है, जिससे शिक्षकों का तबादला डेढ़-दो वर्ष पूर्व हो चुका है.
इसे भी पढ़ें – पुलिस को मिली सफलता : महिंद्रा फिनांस के कर्मी की हत्या मामले में दो और गिरफ्तार
2744 शिक्षकों का प्रमोशन लिस्ट में है नाम
पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रमोशन के लिए 2744 शिक्षकों की लिस्ट जारी की है. साथ ही लिस्ट में आपत्ति दर्ज करने या सुधार करने के लिए शिक्षकों को 15 अक्टूबर तक का समय दिया गया है.
कई शिक्षकों ने सर्टिफिकेट एवं अन्य तरह के सुधार के लिए आवेदन भी दिया है. लिस्ट में गड़बड़ियों की बात करें तो लिस्ट के सीरियल नंबर 253 में विद्यासागर तिवारी का नाम है, जिनकी मौत एक वर्ष पूर्व हो गयी है. वहीं, सीरियल नंबर 382 में राजराम साह का नाम है, जिनकी मौत आठ महीने पूर्व हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें – महिला वैज्ञानिक इमैनुएल कारपेंटर और जेनिफर डाउडना को इस साल का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार




