Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा: प्रतिबंधित मांस को लेकर दो समुदायों में झड़प

Ranchi: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में बुधवार को प्रतिबंधित मांस को लेकर दो समुदाय को लोगों में झड़प हुई है. सुबह प्रतिबंधित मांस की तस्वीर वायरल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों की दुकान व कुछ मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी. इसी दौरान आपस में झड़प भी हुई.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. माहौल को सामान्य करने के लिए दोनों समुदाय के बीच बातचीत व आपसी सौहार्द कायम करने का प्रयास भी चल रहा है.

घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के लोगों ने भी आक्रोश जताया है. दोनो संगठनों के कार्यकर्ता घटनास्थल पहुंच गये हैं. खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रही थी.

इसे भी पढ़ें – महिला वैज्ञानिक इमैनुएल कारपेंटर और जेनिफर डाउडना को इस साल का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button