Crime NewsJharkhandRanchi

शराब पीने के दौरान दोस्तों में आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट, एक की मौत  

Ranchi: शनिवार की देर रात शराब पीने के बाद आपस में झगड़ गये. इसमें एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान बरियातू के जोड़ा तालाब के रहने वाले प्रभाकर कुमार सिंह के रुप में हुई है. इसके अलावा इस घटना में एक युवक के भी घायल होने का खबर है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद से पुलिस आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें- बकोरिया मुठभेड़ कांड: सीबीआई की जांच आखिरी दौर में, मारे गये लोगों के परिजनों का लिया गया ब्लड सैंपल

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार चेशायर होम रोड के पास शनिवार की देर रात 6 युवक शराब पी रहे थे. शराब पीने वाले सभी युवकों में दोस्ती थी. लेकिन अचानक किसी बात को लेकर नशे में आपसी विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट तक होने लगी. इसके बाद किसी एक युवक ने चाकू निकाल लिया और चाकूबाजी के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है.

इसे भी पढ़ें- IIM रांची का दीक्षांत समारोह 28 को, ऑनलाइन शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Related Articles

Back to top button