
Ramgarh : रामगढ़ जिले में इन दिनों अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा. सोमवार को भुरकुंडा बाजार स्थित सैकड़ों की भीड़ में देर शाम अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड गोलियां चलायीं. गोली कार के शीशे को तोड़ती हुई अंदर गयी पर कोयला रेक व्यवसायी गजानंद उर्फ गज्जू साव बाल बाल बच गये. वहीं अज्ञात अपराधी गोली चलाने के बाद भुरकुंडा जवाहर नगर होते हुए भाग निकले. गज्जू साव ने किसी तरह जान बचा कर गाड़ी को भुरकुंडा थाना के अंदर घुसा दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि दो अपराधी आये थे और उन्होंने 2 राउंड गोलियां चलायी हैं.
इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले में हाइकोर्ट में मंगलवार को आयेगा फैसला



