
Giridih : गिरिडीह भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा झारखंड में नियोजन नीति रद्द होने एवं झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. युवा मोर्चा के कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा हुए और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे जहां सीएम का पुतला दहन किया.
इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत ने कहा कि राज्य सरकार छात्र, नौजवान और बेरोजगार विरोधी है. उसकी नीति और नीयत दोनों में खोट है. कहा कि राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि सत्ता में आते ही वह 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार देगी और अगर रोजगार नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता देगी. न तो रोजगार मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता मिलता है. कहा कि सरकार ने जितने भी वायदे किये हैं सभी खोखले साबित हुए हैं.
मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रंजीत कुमार राय, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि हेमंत सरकार युवा और विकास विरोधी है. इस सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने की जरूरत है. 2021 में जब इस सरकार ने नयी निजोयन नीति बनायी थी, उसी समय भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि ये नीति असंवैधानिक है. वहीं युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, शंभू कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष सौरभ सिन्हा ने कहा कि इस सरकार में किसी का भला नहीं होने वाला है, यह सरकार की वादाखिलाफी है, इनकी घोषणाएं सिर्फ कागजों पर होती है.
इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, गौरव विश्वकर्मा, गौतम भदानी, श्रेयांश सिन्हा, संजीत कुमार सोनू, सुरेंद्र लाल, अमित आर्य, ईश्वर दास, गुलाब सिंह, बबलू दास, राजेश विश्वकर्मा, राजू राम, जय मंडल, मिथुन, धीरज, सूरज, पुष्कर सिन्हा समेत कई युवा कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड की धरती पर ही बने नियोजन और स्थानीय नीति, 9वीं शेड्यूल में जाने पर भी कोर्ट में हो सकती है उसकी समीक्षाः बाबूलाल मरांडी



