GiridihJharkhand

जेएसएससी के पेपर लीक से गुस्साये गिरिडीह भाजयुमो ने किया सीएम हेमंत का पुतला दहन

Giridih : जेएसएससी का पेपर लीक होने से आक्रोशित गिरिडीह भाजयुमो ने सोमवार की शाम सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ता झंडा मैदान से पैदल सीएम हेमंत का पुतला लिये निकले और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे. जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला. मौके कर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत ने कहा कि झारखंड की सत्ता हाथ में लेने के बाद से ही हेमंत सरकार ने राज्य को लूटना शुरू कर दिया और इसी क्रम में जब राज्य के युवाओं का स्वर्णिम भविष्य का वक्त आया, तो जेएससीसी का पेपर लीक हो गया. इसे जाहिर होता है कि हेमंत सरकार का कोई नियंत्रण अधिकारियों और कर्मचारियों पर नहीं रह गया है. इधर पुतला दहन में युवा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नुकांत, विनय सिंह, शालिनी वैशखियार, कुमार सौरभ, विवेक गुप्ता, मिथुन चंद्रवंशी, ईश्वर दास, आलोक केसरी, समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें – राजधानी रांची में विधि व्यवस्था को लेकर 14 डीएसपी प्रतिनियुक्त

Related Articles

Back to top button