
Giridih : गिरिडीह बीजेपी नेता के चालक रिजवान के साथ तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट की. घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा नेता राकेश मोदी ने नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया. मारपीट करने वालों की पहचान से चालक रिजवान ने भी इंकार किया है.
घटना सोमवार की देर रात की बतायी जा रही है. जब ड्राइवर रिजवान भाजपा नेता की मां को लेकर शहर के कुटिया गली रोड स्थित राणी सती दादी के मंदिर पहुंचाने जा रहा था.
इसे भी पढ़ें :फर्जी वेबसाइट के जरिए झारखंड सरकार कर रही है रोजगार के दावे, सम्मानित पद भी शामिल, पूर्व मंत्री भी चकराये
इसी दौरान जब रिजवान कुटिया गली में घुसा, तो एक बाईक पर तीन बाइक सवार वहां पहुंचे और रिजवान से गाड़ी हटाने को कहा. जिसके बाद विवाद के बाद तीनों ने रिजवान के साथ मारपीट की. जिसमें रिजवान जख्मी हो गया.
घटना की जानकारी राकेश मोदी को दी गयी. जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता भी कुटिया गली पहुंचे. जिसके बाद रिजवान का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
इसे भी पढ़ें :अब एक क्लिक में मिलेगी थाने की सभी जानकारी, राज्य के 894 थाने सीसीटीएनएस के तहत जुड़े




