Giridih

गिरिडीह भाजपा ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

Giridih: राज्य में बिगड़ती कानून व्यस्था के साथ साथ तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ गिरिडीह भाजपा की बैठक गुरुवार को हुई. जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के साथ सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, नुनुलाल मरांडी, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, कामेश्वर पासवान, निर्भय सिंह, समरदीप कुमार समेत कई शामिल हुए. इस दौरान पार्टी के नेताओ ने कहा की राज्य की हालात देख कर लग रहा है हेमंत सरकार के बजाय अधिकारी और माफिया ही सरकार चला रहे है. हर रोज दुष्कर्म, हत्या, डकैती की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. इसके बाद भी हेमंत सरकार नींद में है. ऐसे में भाजपा अब शांत नहीं बैठने वाली है बल्कि, पर्व के समापन के बाद गिरिडीह भाजपा की और आंदोलन शुरू किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा में जेएमएम नेता अयूब मंसूरी की गोली मारकर हत्या

Related Articles

Back to top button