
Dhanbad : बीसीसीएल एरिया 01 अंतर्गत मुराइडीह कोयला लोडिंग डम्प के सैंकड़ो मजदूरों ने चक्का जाम कर प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया. मजदूरों ने प्रबंधन द्वारा पेलोडर द्वारा कोयला लोडिंग के आदेश को लेकर विरोध जताया है. इस आदेश को लेकर मजदूरों और प्रबन्धन के बीच वार्ता भी हुई थी पर बात नही बनी.
मजदूरों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अरसे से हम मजदूरों द्वारा ट्रकों मे कोयला लोडिंग किया रहा है. जिससे हमलोगों का जीवन यापन होता है. प्रबंधन के आदेशानुसार जब पेलोडर लोडिंग प्रारंभ हो जाएगा तो हमसब बेरोजगार हो जाएंगे और भुखमरी का शिकार हो जाएंगे.
मजदूरों ने परियोजना का चक्का जाम कर परियोजना के सभी कार्यो को बाधित कर दिया है. साथ ही पेलोडर लोडिंग के आदेश को अविलंब निरस्त करने की मांग पर अड़े हैं.
इसे भी पढ़ें : स्टेकहोल्डर्स समिटः चेंबर की शिकायत- प्रतिनिधियों को समिट में बुलाना चाहिए था




