
Ranchi: जैप वन के 141 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन डोरंडा स्थित जैप परिसर में किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी के महानिदेशक नीरज सिन्हा ने कहा कि जैप वन का इतिहास बहुत ही गौरवमयी रहा है. यहां के वीर जवानों ने हमेशा अपनी शहादत देकर जैप वन का नाम बुलंद किया है. इस दौरान जैप के जवानों ने परेड का भी प्रदर्शन किया.
सिन्हा ने कहा कि जैप के जवानों ने झारखंड की सुरक्षा में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. जैप जवान अपनी बहादुरी के लिए जाने जाते हैं. जवानों ने कई नक्सलियों को भी मार गिराया है और जैप के जवान नक्सल अभियान में लगे हुए हैं .
इसे भी पढ़ें :कोयला उत्पादन के लक्ष्य में सेंधमारी कर रहे हैं चोर
जैप के कमांडेंट अनीश गुप्ता ने कहा कि जैप वन का इतिहास प्रेरक रहा है. यहां के वीर जवानों ने हमेशा अपनी शहादत देकर जैप वन का नाम बुलंद किया है.
जानकारी हो कि स्थापना दिवस के अवसर पर जैप वन परिसर में आनंद मेले का भी आयोजन होता था लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से इस बार स्थापन दिवस पर आनंद मेला का आयोजन नही किया गया है .
इसे भी पढ़ें :ओरमांझी मामले से जुड़ी जानकारी देनेवाले को इनाम में 25 हजार रुपये देगी रांची पुलिस




