JharkhandRanchiTOP SLIDER

सीएम के काफिले पर हमला करनेवालों पर कार्रवाई शुरू, दर्जनों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

एसएसपी ने कहा, कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा

Ranchi : राजधानी रांची के हरमू रोड में सीएम के काफिले पर हमला करने वालों पर एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अलग-अलग थाना क्षेत्र से करीब दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अन्य की धड़पकड़ जारी है.

एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि जिसने भी कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की है. सबकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. जो भी लोग इसमें शामिल हैं उनकी पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज एवं अन्य स्रोतों से सबकी शिनाख्त की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :सिंदरी एफसीआई गोदाम में जांच में 632 बोरा कम मिला चावल

ओरमांझी की घटना के बारे में लोगों से मांगी जानकारी

एसएसपी सुरेंद्र झा ने ओरमांझी की घटना के सम्बंध में बताया कि पुलिस और एफएसएल की टीमें जांच में लगी है. रात दिन उस घटना पर काम हो रहा है. वे खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील की है किसी प्रकार युवती के बारे में जानकारी मिले तो उसे पुलिस को सूचना दें. सूचना देने वालों की पहचान और पता गुप्त रखा जायेगा.

इसे भी पढ़ें :जवानों ने शहादत देकर जैप वन का नाम किया है बुलंद : नीरज सिन्हा

Related Articles

Back to top button