
Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित साईं यूनिवर्सिटी के पीछे परसा पतरा जंगल से रविवार को एक युवती का सिर कटा शव बरामद हुआ था. युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ था. सोमवार को रांची पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर युवती की हत्या के बारे में जानकारी देनेवाले को इनाम में 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है. जानकारी देनेवाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी.
रांची पुलिस जंगल में युवती के कटे सिर की खोजबीन कर रही है. युवती का कटा सिर मिलने के बाद ही उसकी शिनाख्त हो पायेगी. अभी तक घटना व युवती के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- रांची में सीएम काफिले की पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला, ट्रैफिक इंस्पेक्टर घायल, देखें वीडियो




