
Giridih : गिरिडीह की डुमरी थाना पुलिस ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार बदाहीटांड़ के चलमो गांव निवासी इंदर दास को बुधवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया था.
दुष्कर्म की यह घटना 26 दिसंबर की बतायी जा रही है. पीड़िता ने डुमरी थाना को दिये आवेदन में युवक इंदर दास पर आरोप लगाते हुए कहा कि 26 दिसबंर को वह पीड़िता को अकेले पाकर उसके घर में घुस गया.
इसे भी पढ़ें- रांची पुलिस ने कर ली है ‘तीसरी आंख’ की मरम्मत, अब नजरों से बचना मुश्किल
घटना के वक्त पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करने गये हुए थे. पीड़िता की भाभी मजदूरी करने गयी हुई थी. इसी का फायदा उठाकर इंदर दास उसके घर में जबरन घुस गया और किशोरी का मुंह दबाकर घर के पिछले हिस्से में टांड़ की तरफ ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा.
विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट भी की. इसके बाद इंदर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया. घटना के बाद किशोरी बेहोश हालत में उसकी भाभी को मिली. घर पहुंचाने के बाद घटना की जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी.
इस बीच देर शाम किशोरी के आवेदन पर डुमरी थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट और आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उसे जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- सीसीए आंदोलन के दौरान जिसने चलायी थी शाहीन बाग में गोली, वो बीजेपी में हुआ शामिल




