
Giridih: गिरिडीह के धनवार में प्रशासन ने 30 लाख की शराब जब्त की है. धनवार थाना के बदडीह में एसडीपीओ राजीव कुमार और एक्साइज अधीक्षक अवधेश सिंह के साथ धनवार पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर करीब 30 लाख रूपये की अवैध शराब जब्त की.
इसे भी पढ़ेंःआओ सुनाऊं तुमको ‘जियो’ की कहानी…
रेड के दौरान पुलिस ने सुनील ठाकुर नामक शख्स को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गुरूवार की रात एसडीपीओ राजीव कुमार औऱ एक्साइज अधीक्षक अवधेश सिंह के साथ पुलिस और उत्पाद विभाग के जवानों ने रेड शुरू की.
जो शुक्रवार की सुबह 8 बजे तक चली. इस दौरान टीम ने कई ब्रांडेड कंपनी के बोतलों से भरी पेटी को जब्त किया है. जब्त पेटी की कीमत 30 लाख बतायी जा रही है.
बताया जा रहा है कि बदडीह में छापामारी के दौरान शराब के साथ स्पिरिट की खाली बोतल और ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर बरामद किए गए हैं.
जिससे साफ जाहिर है कि धनवार के बदडीह में अवैध शराब का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है. पुलिस सूत्रों की मानें तो बदडीह के अवैध शराब और फैक्ट्री को चलाने वाला धनवार निवासी सुनील साहू है. सुनील साहू इस इलाके के कुछ और लोगों को पार्टनर रखे हुए था.
हालांकि जब्त शराब असली है या नकली, इसकी जांच में उत्पाद विभाग जुटा है. खबर है कि शराब की ये खेप बिहार भेजे जाने की तैयारी थी. बिहार के समस्तीपुर, लखीसराय समेत कई जिलों में इसे भेजा जाना था.
इसे भी पढ़ेंःहजारीबाग विधानसभा सीट: कुशवाहा वोटरों पर होगी उम्मीदवारों की नजर




