GiridihJharkhand

गिरिडीह :  चार दिनों में कोरोना के 17 नए मामले, एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर हुई 20

नये केस मिलने के बाद सेनेटाइजेशन और इलाकों को सील करने में प्रशासन दिखा रहा कोताही

Giridih : कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में अब इजाफा हो रहा है. सोमवार की देर शाम सात नए मरीजों के मिलने के बाद गिरिडीह में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है. वहीं 52 मरीजों को मुक्त किया गया. तीन संक्रमितों का इलाज रांची में किया जा रहा है. जबकि एक मरीज की मौत रिम्स में इलाज के क्रम में हो गयी है. कोरोना संक्रमित जमुआ के गोरो गांव का रहने वाला था. स्वास्थ विभाग के आंकड़ो के अनुसार अब भी हर रोज सेंपल भेजे जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः बाबा रामदेव को झटका, सरकार ने कोरोना की दवा का प्रचार रोकने को कहा

हर दूसरे दिन मिल रही रिपोर्ट

हालांकि धनबाद पीएमसीएच द्वारा सेंपल रिपोर्ट भी हर दूसरे दिन मिल रही है. बावजूद 450 सौ से अधिक सेंपल  रिपोर्ट पेंडिग है. इधर नए मरीजों में पांच संक्रमित शहरी और इसके आसपास के क्षेत्र के हैं. जिसमें पलमो, बनियाडीह, पेसराबहियार, भंडारीडीह मक्का मस्जिद के समीप और हवाई अड्डा रोड बोड़ो शामिल हैं. वहीं अन्य संक्रमितों में दो राजधनवार के हैं. सिविल सर्जन डा. अवद्येश सिन्हा के अनुसार धनवार रेफरल अस्पताल का 40 वर्षीय आदमी कोरोना का संक्रमित पाया गया है.

इधर सात संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या 20 के करीब हो गई है. तीन संक्रमितों का इलाज पहले से बदडीहा के एएनएम हॉस्टल के कोविद-19 अस्पताल में चल रहा है. शहरी क्षेत्र के चार संक्रमितों को सोमवार की देर रात कोविद-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था.

इधर शहरी क्षेत्र के पांचों संक्रमित महानगरों से अपने घर 15 और 16 जून को पहुंचे थे. इनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था. लेकिन स्वास्थ विभाग ने इनके सेंपल लिए तो सप्ताह के भीतर सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.

इसे भी पढ़ेंः मिशन ओलंपिक : कोच, साइकोलॉजिस्ट व मोटिवेटर की कमी से झारखंड की राह नहीं है आसान

सेनेटाइजेशन में दिख रही कोताही

बता दें कि कोरोना के केस हर दूसरे-तीसरे दिन गिरिडीह स्वास्थ विभाग को मिल रहे हैं. चार दिनों में अब तक 17 नए केस मिल चुके है. लेकिन स्थानीय प्रशासन कभी कोरोना की भयावहता को लापरवाही से लेता है तो कभी गंभीरता से. समय-समय पर इसकी बानगी भी दिख रही है. सोमवार को जिले में सात नए केस आये.

शहर में पांच तो धनवार में दो. सातों नए संक्रमितों को कोविद-19 अस्पताल में शिफ्ट तो कर दिया गया. लेकिन संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए धनवार के लाल बाजार और शहर के चार स्थान को ना तो सैनेटाईज ही किया गया, और ना ही सील किया गया. मंगलवार को रथ यात्रा के अवकाश के कारण प्रशासन भी मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखा.

मंगलवार को ही शहर के भंडारीडीह के चूड़ी शाह बाबा मजार रोड को सील करने के साथ सैनेटाईज करना प्रशासन भूल गया. यही हाल जिला मुख्यालय में मिले पलमो गांव, बनियाडीह, पेसराबहियार में भी देखने को मिला. दोपहर चार बजे तक इन इलाकों को ना तो सैनेटाईज ही किया गया. और ना ही सील किया गया. हालांकि सिविल सर्जन ने संक्रमण वाले इलाकों को सील करने का दावा किया है.

इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा- सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे

5 Comments

  1. Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button