
Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की नयी कार्यकारिणी की पहली बैठक मंगलवार को यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक में एक अप्रैल 2022 से लंबित होने जा रहे वेतन समझौते पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही विभिन्न कमेटियों की घोषणा भी की गयी. यूनियन नेताओं ने कहा कि यूनियन चुनाव की तरह ही वेतन समझौता भी समय पर होना चाहिए. यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि वेतन समझौता को लेकर प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा जा चुका है. यूनियन की पूरी कोशिश होगी कि वेतन समझौता, मजदूरों के हित में हो. कई कमेटी मेंबरों ने 15 साल काम करने के बाद रिटायर होने वाले कर्मियों को भी घड़ी देने और बस सेवा में सुधार की मांग की. यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि वेतन समझौता का प्रभाव मजदूरों पर लंबे समय तक होता है. ऐसे में कोशिश होनी चाहिए कि प्रबंधन और यूनियन को मिल जुलकर बेहतर समझौता किया जाय, जैसा पहले हुआ है. बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने की. कमेटी मीटिंग का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.
जानिए किस कमेटी में कौन हैं शामिल
1. ज्वाइंट मैनेजमेंट काउंसिल – गुरमीत सिंह तोते, राजेश कुमार सिंह (आरके सिंह) , विनोद कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, अजय भगत, हरदीप सिंह सैनी, शिव नारायण सिंह, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा.
2. सेवानिधि योजना कमेटी – आरके सिंह, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, अनिल शर्मा और एसएन सिंह.
3.लीव बैंक कमिटी – विनोद कुमार शर्मा, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा और हरदीप सिंह सैनी.
4. मेडिकल सपोर्ट स्कीम – अनिल कुमार शर्मा, अजय भगत, अमित कुमार, हरदीप सिंह सैनी, मनोज कुमार शर्मा.
5. इम्प्लाई बस ट्रांसपोर्ट – मनोज कुमार, अमित कुमार, राकेश रौशन दूबे, पवन कुमार सिंह, कामेश्वर प्रसाद शर्मा.
6. मेडिकल एडवाइजरी कमिटी – एसएन सिंह, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, हरदीप सिंह सैनी, पवन कुमार सिंह, राकेश रौशन दूबे, संतोष कुमार जायसवाल.
7. कैंटीन मैनेजिंग कमेटी – एसएन सिंह, अशोक कुमार उपाध्याय, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार दास, एम के सिंह, नवीन कुमार.
8. जनरल वेलफेयर कमेटी – एसएन सिंह, अनिल कुमार शर्मा, विनो कुमार शर्मा, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, पी के महंती.
9.एपेक्स लेवल प्लांट सेफ्टी कमेटी – पीके महंती, अशोक कुमार उपाध्याय, एमके सिंह, रवि कुमार जायसवाल, सिंटू कुमार, चंद्रकांत सिंह, अरविंद कुमार सिंह, लाल बाबू प्रसाद.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : टेल्को में नशे की हालत में युवक ने फांसी लगाकर दी जान




