Bihar

औरंगाबाद में शौच के लिए गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत

Aurangabad : जिले में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के सांडी गांव निवासी 50 वर्षीय किसान दशरथ पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दशरथ पासवान खेत में शौच के लिए गए थे. जहां एलटी लाइन तार खेत में टूट कर गिरा था. ऐसे में शौच से लौटने के दौरान दशरथ पासवान उसकी चपेट मे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.कुटुंबा पुलिस ने कागज़ी करवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है. परिजन प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बिहार में 200 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की होगी स्थापना

Related Articles

Back to top button