Jamshedpur

घाटशिला : कोविड से निपटने के लिए ऑक्सीजन युक्त 110 बेड रेडी करने की तैयारी

Ghatshila : कोरोना की तीसरे लहर के पीक स्थिति से निपटने के लिए पोटका प्रखंड में मुकम्मल तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देश पर सीओ इम्तियाज अहमद, बीडीओ महेंद्र रविदास, सीएचसी प्रभारी डॉ रजनी महाकुड़ एवं इंसीडेंट कमांडर दशरथ सरदार ने सोमवार को प्रखंड के सरकारी अस्पताल व निजी नर्सिंग होम का दौरा कर कुल 110( आक्सीजन युक्त तथा साधारण बेड) कोविड बेड तैयार करने पर संबंधित चिकित्सा प्रभारी व सर्वेलायंस टीम को जरूरी निर्देश दिया. पदाधिकारियों ने रेफरल अस्पताल जुड़ी, मध्य विद्यालय जुड़ी, तेंतला पंचायत भवन, निजी नर्सिंग होम में तारा सेवा सदन, साईं नर्सिंग होम (दोनों हाता) तथा लतीपूर्णा हेल्थ केयर हल्दीपोखर का निरीक्षण कर कोविड बेड लगाने का निर्णय लिया है. रेफरल अस्पताल जुड़ी एवं साईं नर्सिंग होम हाता में आक्सीजन युक्त कुल 21 बेड तैयार रखने की तैयारी शुरू कर दिया गया है, जबकि शेष साधारण बेड होंगे. इन स्थानों में शीघ्र बेड व आवश्यक चीजों की सुविधा उपलब्ध हो जाएगा. पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरत होने पर साधारण बेड से मरीज को आक्सीजन युक्त बेड में भर्ती कर डाक्टर इलाज करेंगे.

इसे भी  पढ़ें- रांची गिरोह के साथ मिलकर की थी बोलेरो पिकअप की चोरी, तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button