
Ranchi : पिछले दिनों बेसरा जारा गांव (सिमडेगा) में मॉब लिंचिंग में मारे गये संजू प्रधान के परिजनों से सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भेंट की. घटना के संबंध में डीसी, एसपी और डीएफओ से भी जानकारी ली. 4 जनवरी को कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसरा जारा में मॉब लिंचिंग में मारे गये संजू भाजपा कार्यकर्ता भी थे. संजू की मां और पत्नी के सामने सरे आम उसे जिंदा जला दिया गया. यह जघन्य अपराध है.

ऐसा तभी होता है जब प्रशासन निष्क्रिय रहे. श्री मुंडा ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्षता से मामले की तह तक जाकर जांच करने की अपील भी की.
इसे भी पढ़ें:आजसू नेता सुदेश महतो सहित चार नेताओं को मिली जमानत
एक और आरोपी गिरफ्तार
इधर मॉब लिंचिंग की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में सिमडेगा पुलिस लगातार लगी हुई है. सोमवार को पुलिस ने कोलेबिरा थाना क्षेत्र से छापामारी अभियान के दौरान विश्राम बुढ़ को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले एक ग्राम प्रधान सहित कुल 9 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें:एयर होस्टेस को पटाने के लिए शराब तस्कर ने एक साल में 50 बार की बिजनेस क्लास में हवाई यात्रा




