
Ghatshila : समान्य चुनाव पर्यवेक्षक निरंजन कुमार चुनावी कार्य का निरीक्षण करने सोमवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होनें अंचल कार्यालय में चल रहे मुखिया के नामांकन की स्क्रूटनी एवं प्रखंड सभागार में चल रहे वार्ड सदस्यों की स्क्रूटनी का जायजा लिया. इस दौरान दोनों स्थानों पर स्थिति समान्य दिखी.
इस क्रम में उन्होंने प्रत्याशियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला द्वारा जो आय-व्यय का खर्च चुनाव के दौरान खर्च करने का दिशा निर्देश दिया गया है, उसी के आलोक में खर्च करने को उन्होंने कहा कि मुखिया को पंचायत चुनाव में 85 हजार रुपय तक ही खर्च करनी है, उससे उपर खर्च नहीं किया जा सकता है. ऐसा ही दिशा निर्देश वार्ड सदस्यों को दिया गया, साथ ही कहा गया कि वार्ड के सदस्यों को जो खर्च का दायरा दिया गया है, उसी में रहकर खर्च करेंगे. साथ ही व्यय पंजी में उसका सारा ब्यौरा को संधारित करेंगे. इस क्रम में पर्यवेक्षक में बीडीओ कुमार एस अभिनव और सीओ राजीव कुमार को कई दिशा निर्देश गया. साथ ही चुनाव तैयारी को लेकर जानकारी ली. बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक लगातार पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- चाईबासा: शैक्षणिक समस्याओं के संदर्भ में कुलपति से मिला एआईडीएसओ का प्रतिनिधिमंडल




