
NW Desk : मॉनसून आते ही बच्चों को बहुत से प्रॉब्लम होने लगते हैं. जिसमें से एक कॉमन प्रॉब्लम जो बच्चों को होती है वो है पेट दर्द. मॉनसून में अक्सर बच्चों में पेट दर्द की शिकायतें मिलती रहती हैं. उनके पाचन क्रिया में कई तरह की शिकायतें देखने को मिलती हैं. 
ऐसे मौसम में बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखना चाहिये. इसके अलावा कुछ और चीजें हैं जिसका ख्याल रखना बहुत जरूरी है. कुछ ऐसी चीजें जिसे खाने से बच्चे हमेशा स्वस्थ्य रहेंगे और मानसून में बीमारियां उनसे कोसों दूर रहेंगी.
इसे भी पढ़ें- अब पारले भी कर सकती है 10 हजार कर्मियों की छंटनी
पेट दर्द में नारियल पानी पीना भी काफी फायदेमंद होता है. साथ ही यह आपके बच्चे की बॉडी को हाइड्रेट भी नहीं होने देता है.- ये मौसम जरूर आम का है, लेकिन पेट दर्द में बच्चों को आम की जगह सेब देना बेहतर होगा. सेब ऑयरन से भरपूर हौता है. और फाइबर से भरपूर होने की वजह से इसे पचाने में भी आसानी होती है.
- पेट दर्द से से छूटकारा दिलाने के लिए बच्चों को केला खिला सकते हैं. केले में एशेंशियल न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है.
- इस मौसम में बच्चों को बिना तेल, मसाले से बनी मूंग दाल की सादी खिचड़ी खिलायें. ये पचाने में आसान होती है और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है.
इसे भी पढ़ें- आइआइटी धनबाद के टॉप ब्रांच के छात्रों को भी नौकरी मिलने में हो रही दिक्कत, 2018-19 में 24 फीसदी छात्रों का नहीं हुआ प्लेसमेंट

पेट दर्द में नारियल पानी पीना भी काफी फायदेमंद होता है. साथ ही यह आपके बच्चे की बॉडी को हाइड्रेट भी नहीं होने देता है.


