ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa : सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर कलईआ के मुंडा साईं और हाटगम्हरिया को म‍िला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी

Chaibasa: जगन्नाथपुर के कलाईयां पंचायत के मुंडा साई में 63 केवीए एवं हाटगम्हरिया को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर म‍िल गया है. इससे ग्रामीणों में खुशी है. करंजिया मुंडा साई टोला का ट्रांसफार्मर तीन महीना पूर्व जला गया था जबकि‍ हाटगम्हरिया बाजार का ट्रांसफार्मर तीन-चार दिन पूर्व ही जला था. ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा को मामले से अवगत कराया. उसके बाद सांसद के निर्देश पर विद्युत विभाग के द्वारा बुधवार को एक साथ 100 केवीए एवं 25 केवीए का ट्रांसफार्मर दोनों गांव को उपलब्ध करा दिया गया, ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा एवं विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया. विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर प्राप्त कर गांव पहुंचाने में सागर पान, क्रांति तिरिया, परमानंद गोप, ललित कुमार बोबोंगा, मंगल सिंह तिरिया, रोहित तिरिया, सोमनाथ बोबोंगा, राजेश गोप, रामचरण बोबोंगा, जोगेन तिरिया और सोमा बोबोंगा तथा अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा. हाटगम्हरिया में ट्रांसफार्मर लाने में मुख्यरूप से उमेश गागराई एवं गणेश कारवां का सहयोग रहा.

ये भी पढ़ें- Congress Protest: सोन‍िया गांधी से ईडी की पूछताछ के ख‍िलाफ जमशेदपुर और चाईबासा में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Related Articles

Back to top button