
Garhwa: लॉकडाउन में एक नाबालिग लड़की को अकेली पाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दो माह बाद गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में रंका थाना के मानपुर निवासी नसीर अंसारी एवं असीम अंसारी हैं. दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे. रंका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में रंका थाना प्रभारी सुधांशु कुमार एवं एसआइ कुंदन कुमार सिंह ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
इसे भी पढ़ेंः#Raghubar सरकार में ODF घोषित हुआ था झारखंड, केंद्र ने शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत पर मांगी रिपोर्ट
घटना के संबंध में बताया जाता है कि असीम अंसारी और नसीर अंसारी ने सामूहिक रूप से एक नाबालिग के साथ रेप किया था. घर में पीड़िता के माता-पिता के नहीं होने के कारण मामला दबा रहा. पीड़िता के माता-पिता जब घर आये, तब बालिका ने उन्हें आपबीती सुनाई. हालांकि पीड़िता अपने पिता के साथ रंका थाना में इस संबंध में आवेदन देने जा रही थी, लेकिन गांव के ही एक युवक ने आवेदन को थाना में पहुंचने नहीं दिया. आवेदन को यह कहते हुए रख लिया कि वह थाना को दे देगा.
मामला सीडब्लूसी में जाने पर पुलिस ने दिखायी सक्रियता
जब यह मामला सीडब्ल्यूसी में गया तो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो ने पुनः पिता से आग्रह किया कि वे आवेदन दें, कार्रवाई होगी. आवेदन मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में रंका थाना प्रभारी सुधांशु कुमार एवं एस आइ कुंदन कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों युवकों को धर दबोचा. दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट के अलावा आइपीसी की धारा 376 डी ए 307, 34, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह : डुमरी में नेशनल हाईवे के डिवाईडर से टकरायी बाईक, दो की मौत, तीन दिनों में दूसरा सड़क हादसा
22 मार्च को हुई थी घटना
पीड़िता ने बताया कि 22 मार्च 2020 को उसके घर कोई नहीं था. मां और बाबूजी मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए थे. इसी बीच उसकी मां से मजदूरी कराने के बहाने दो युवक आए और दिन भर उसके घर में रूके रहे. शाम छह बजने के बाद दोनों उसे जबरन पास के खेत में ले गये और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
इसे भी पढ़ेंः…इस मायने में अहम है राहुल का प्रवासी श्रमिकों से वार्तालाप का यह वीडियो




