
Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी बंशीधर नगर पंचायत गढ़वा अमित कुमार पर कार्रवाई की गयी है. राज्य सरकार ने सरकारी सेवक नियमावली के तहत असंचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. यह आरोप था की कोविड काल में बंशीधनगर नगर निकाय में सोलर लाईट लगाने व फोगिंग मशीन क्रय में अनियमितता की गयी.
जेम पोर्टल तो इन सोलर स्ट्रीट लाइट की खरीद की गयी थी परंतु प्रति इकाई मूल्य 294500.00 अधिक प्रतीत हुआ. विभागीय जांच समिति ने कहा की वास्तविक मूल्य से ज्यादा खरीद होने के कारण गड़बड़ी की आशंका प्रतीत होती है. मामले पर उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया. जवाब की समीक्षा करने और सारे तथ्यों की जांच के बाद दंड अधिरोपित किया गया है.




