
Giridih: गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के नोकी आहार तालाब में हासिम अंसारी का शव शुक्रवार को तैरता हुआ मिला. हरला गांव निवासी हासिम अंसारी का शव तलाब में मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैला गई. इसके बाद लोगो की भीड़ जुट गई. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना इलाके की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. नोकि आहार तालाब में शव को सबसे पहले वही के एक होटल के कर्मी ने देखा, तो उसने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी.

इसके बाद परिजनों को जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहुंचे. पुलिस के अनुसार मृतक का चप्पल तालाब के बाहर मिला, इधर मृतक हासिम अंसारी की पत्नी डोजी खातून ने बताया की उसके पति गुरुवार को ही मजदूरी करने घर से निकले थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे, तो वही दूसरे दिन शुक्रवार को उसका शव तालाब में पड़ा मिला. इधर गांवा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, और जांच में जुट गई है की मामला स्वाभाविक मौत का है या कुछ और. हालांकि थाना प्रभारी का दावा है कि हासिम अंसारी की मौत तालाब में गिरकर मरने से हुई है.




