GarhwaJharkhand

गढ़वा: छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ने वाले कनहर नदी पर होगा पुल का निर्माण, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

Garhwa : जिले के चिनिया प्रखंड में कनहर नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए झारखंड सरकार ने स्वीकृति दे दी है. जिसके लिए टेंडर भी हो चुका है. इस पुल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पुल गढ़वा को छत्तीसगढ़ से जोड़ेगा.

गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा के लोग लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे. पुल निर्माण के बाद गढ़वा से छत्तीसगढ़ की दूरी कम हो जाएगी. रामचंद्रपुर, अंबिकापुर आदि जगहों पर जाने में भी आसानी होगी. उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की दूरी भी कम हो जाएगी.

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने इस पुल के निर्माण की स्वीकृति दे दी है. इसका टेंडर भी हो चुका है. लगभग 9 करोड रुपए की लागत से 246 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा.

पुल निर्माण का काम 18 महीने में पूरा किया जाएगा. पुल बनने के बाद चीनिया होते हुए गढ़वा और उत्तर प्रदेश के लोग छत्तीसगढ़ का सफर कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:Ground Report: कोविड प्रोटोकॉल रेलवे स्टेशन पर फेल, कलेक्शन सेंटर भी भगवान भरोसे

Related Articles

Back to top button