JharkhandLead NewsRanchi

Ground Report: कोविड प्रोटोकॉल रेलवे स्टेशन पर फेल, कलेक्शन सेंटर भी भगवान भरोसे

पैसेंजर्स तो आ राहे लेकिन सेफ्टी भूल गये, शहर में भी लोग नहीं दे रहे ध्यान

Ranchi : कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. सिटी में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में हेल्थ डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं विभाग ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा है.

लेकिन राजधानी के सबसे बड़े स्टेशन रांची रेलवे स्टेशन पर ही प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. स्टेशन पर न तो सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कराया जा रहा है और न ही पैसेंजर्स की स्क्रीनिंग की जा रही है. जिससे साफ है कि अगर कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो न जाने कितने लोग इंफेक्शन की चपेट में आ जायेंगे.

इसे भी पढ़ें:Corona : मध्यप्रदेश के चार जिलों में लॉकडाउन

बिना पीपीई किट पहने सैंपल कलेक्शन

स्टेशन पर सस्पेक्टेड पैसेंजर्स के लिए सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है. जहां पर हेल्थ डिपार्टमेंट की एक टीम सुबह से रात तक सैंपल कलेक्शन में लगी हुई है. लेकिन सैंपल कलेक्ट करनेवाले स्टाफ भी सेफ्टी को लेकर गंभीर नहीं हैं.

पीपीई किट नहीं पहन रहे हैं और न ही फेस शील्ड लगा रहे हैं. ऐसे में उन पर भी इंफेक्शन का खतरा मंडरा रहा है. जबकि कोविड नियमों के तहत सैंपल कलेक्शन करनेवाले हेल्थ वर्कर को पीपीई किट पहनना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें:बंगाल के चुनावी मैदान में कूदे ओवैसी, कहा जब गुजरात जल रहा था तब दीदी भाजपा के साथ थीं

एंट्रेंस गेट पर भी चेकिंग के नहीं इंतजाम

अलर्ट जारी किये जाने के बाद भी स्टेशन के एंट्रेंस गेट पर लंबी लाइन लगी रहती है. ट्रेन के आने और जाने के समय पर पैसेंजर्स का आना-जाना लगा रहता है.

इसके बावजूद स्क्रीनिंग के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है. वहीं टिकट काउंटर पर भी सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. लेकिन वहां पर देखनेवाला कोई नहीं है.

इसे भी पढ़ें:सरकारी नौकरी : सहकारी बैंक के विभिन्न 385 पोस्ट के लिए किसी भी विषय के ग्रेजुएट करें आवेदन

Related Articles

Back to top button