
Ranchi: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा संवर्ग) की दो बैठक झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में हुई. बैठक में उपस्थित महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने शिक्षकों से भारतीय ज्ञान परंपरा, विरासत और भारतीय मूल्यों के संरक्षण -संवर्धन के लिए काम करने तथा गुरु शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने पर बल दिया. झारखंड के प्रांतीय महासचिव डॉ अभय कृष्ण सिंह भी बैठक में उपस्थित थे, जिसमें दोनों विश्वविद्यालयों के लिए महासंघ की इकाई गठित की गई. निम्नलिखित पदाधिकारी बनाये गये-
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय: अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञान पुष्पांजलि एवं श्रीमती रश्मि वर्मा, महामंत्री डॉ प्रणय पाराशर, कोषाध्यक्ष डॉ नरेश बुरला, कार्यकारिणी सदस्य डॉ किरण जलेय, डॉ डाली राम बुरादा एवं डॉ शांति स्वरूप महतो.
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय: अध्यक्ष डॉ नन्दनी कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा कुमारी एवं डॉ अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री डॉ अनिल कुमार एवं कोषाध्यक्ष डॉ शिवम मिश्र.



