
Palamu/Garhwa : यूपी, बिहार और छतीसगढ़ के सीमावर्ती गढ़वा जिले में लगातार रुपये जब्त किये जा रहे हैं. तीन दिनों के दौरान अबतक 22 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त की गयी है.
शुक्रवार को 5 लाख 55 हजार रुपये जब्त किए गये. रुपये जब्त करने के बाद प्रशासन यह पता लगाने में जुट गया है कि पैसे आखिर किस कार्य के लिए ले जाये जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में आचार संहिता की नहीं है अधिकारियों को परवाह, धड़ल्ले से निकल रहे हैं टेंडर
छतीसगढ़ के व्यवसायी के हैं रुपये
प्रथम फेज में हो रहे चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर गढ़वा जिले में चेकिंग अभियान तेज किया गया है. मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर हर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है.
इसी क्रम में छतीसगढ़ के व्यवसायी लालजी सोनकर की इनोवा कार (संख्या सीजी 15 डीपी 7002) को गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग मोड़ डालटनगंज-गढ़वा मुख्य मार्ग पर बनाये गए चेक पोस्ट पर रोका गया.
वाहन की तलाशी ली गयी तो उसमें से 5.55 लाख रुपये मिले. सूचना मिलने पर गढ़वा के सदर बीडीओ जागो महतो मौके पर पहुंचे और रुपये और वाहन को जब्त कर लिया.
इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur : टाटा के फैसलों से छिनती गयी हजारों की रोजी-रोटी, मौन बने रहे सीएम रघुवर दास
फल का कलेक्शन कर लौट रहे थे: लालजी सोनकर
व्यवसायी लालजी सोनकर ने बताया कि वे अंबिकापुर-छतीसगढ़ के फल व्यवसायी हैं. छोटे-मोटे फल विक्रेता को उधार पर फल देते हैं. हर 15 दिन पर उनसे पैसे लेते हैं.
डाल्टनगंज के व्यवसायियों से 5.55 लाख रुपये कलेक्शन करने के बाद गढ़वा कलेक्शन के लिए जा रहे थे. तिलदाग में बने चेक पोस्ट पर उन्हें रोका गया. वाहन की तलाशी ली गयी. पैसे वाहन जब्त कर लिए गये.
सदर बीडीओ ने उन्हें बताया कि जांच चल रही है. जांच के बाद आगे बतायेंगे. तब से इंतजार में बैठे हैं. उनके फर्म का नाम मां इंटरप्राइजेज है.
विदित हो कि इससे पहले गढ़वा-नगरउंटारी मार्ग पर मेराल थाना के सामने से दो वाहनों में चेकिंग अभियान चलाकर क्रमशः 15 लाख और डेढ़ लाख रुपये जब्त किये गये थे.
इसे भी पढ़ें : आने वाले साल से #JREDA नहीं #JBVNL निकालेगा रूफटॉप सोलर पावर प्लांट के लिये टेंडर




