HEALTHLead NewsNationalTOP SLIDER

जानिये रांची के किन निजी अस्पतालों में 1 मार्च से मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कितने पैसे चुकाने होंगे

New Delhi : देश में एक मार्च से शुरू हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन के अगल चरण मे प्राइवेट अस्पतालों को भी टीकाकरण का अधिकार होगा.

एक तरफ जहां सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त में टीकाकरण किया जाएगा वहीं प्राइवेट अस्पताल में वैक्सीन की कीमत और सर्विस चार्ज देना होगा . सूत्रों के अनुसार प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन के लिए आपको 250 रुपये देने होंगे. इसमें सर्विस चार्ज भी शामिल होगा. रांची के 5 अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति दी गयी है.

रांची के इन अस्पतालों में मिलेगी कोरोना वैक्सीन

  • राज अस्पताल
  • श्रीजगन्नाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
  • मां रामप्यारी हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर
  • हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
  • एशियन द्वारकादास जालान सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

गुजरात में प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों को 250 रुपये देने होंगे. इसका एलान गुजरात के डिप्टी सीएम व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नितिन भाई पटेल ने किया है.

हालांकि गुजरात केडिप्टी सीएम के एलान में अस्पताल का सर्विस चार्ज शामिल है या नहीं, इसे लेकर अभी असमंसज की स्थिति बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल का ये है हाल, ठीक होने के बजाय कहीं और बीमार न हो जायें मरीज

बताया जा रहा है कि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों के लिए नीति आयोग ने जो प्रस्ताव रखा है. उसके मुताबिक वैक्सीनेशन के लिए 500 रुपये से अधिक नहीं लिया जा सकता है. इस राशि में अस्पताल का सर्विस चार्ज भी शामिल है.

हालांकि इतना साफ है कि अगर आप प्राइवेट अस्पताल में भारत बायोटेक की कोवैक्सिन लगवाते हैं तो आपको अधिक शुल्क चुकाना होगा. हालांकि लोगों को अभी भारत बॉयोटेक की को-वैक्स और सीरम इंस्टीच्यूट की कोविशीवल्ड में से अपनी पसंद की वैक्सीन चुनने का विकल्प नहीं है.

ऐसे में जहां को-वैक्स उपलब्ध होगी वहां लोगों को थोड़ा अधिक शुल्क देना होगा. क्योंकि सरकार ने कोवीशील्ड 210 रुपए प्रति डोज और को-वैक्स 290 रुपए प्रति डोज के हिसाब से खरीदी है.

इसे भी पढ़ें : कांके में आदिवासी दंपती की हत्या पर बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश ने जतायी चिंता, कांग्रेस ने कहा- लाश पर राजनीति भाजपा की आदत

Related Articles

Back to top button