Crime NewsGarhwaJharkhand

गढ़वाः बच्चों के विवाद में बीच-बचाव कर रही महिला की मौत

  • हत्या का आरोप, गांव में बनी है तनावपूर्ण स्थिति

Garhwa: गढ़वा के सदर थाना क्षेत्र के लखना गांव में बच्चों के झगड़ा में बीच-बचाव करने गयी एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. महिला की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर देने कर देने आरोप लगाया गया है. परिजनों ने एक विशेष समुदाय के युवकों पर पीट-पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है.

मारपीट की इस घटना में लखना गांव की सुन्दरकली कुंवर की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि छोटे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. उसी दौरान गोल्डेन खान, इजाज खान, आशिक खान, मुस्तका खान मारपीट करने लगे. यह देख बीच-बचाव करने गयी. आरोप है कि इसी क्रम में सुन्दरकली कुंवर के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस घटना से गांव की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस वहां कैम्प कर रही है.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: लॉकडाउन में सूरत से लौटे प्रवासी मजदूर ने काम नहीं मिलने पर की खुदकुशी

आंदोलन की चेतावनी 

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह सहने लायक घटना नहीं है. एक बुजुर्ग महिला को विशेष समुदाय के लोग पीट-पीट कर हत्या कर देते हैं. इससे पहले भी इस गांव में इस तरह की कई घटना घट चुकी है, जिसमें छेड़खानी का मामला भी है. पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई करे नहीं तो हमलोग आंदोलन करेंगे.

वहीं परिजनों ने रो-रो कर अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि यह लगातार हमलोगों के साथ अन्याय हो रहा है. हमलोग डर के मारे कुछ नहीं कह पा रहे हैं.

वहीं पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है, जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी है. पुलिस छानबीन कर रही है. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

इसे भी पढ़ें – संस्मरण : ‘छी! यह भी कोई सिंगर है…’ जिसने यह कहा, वही बन गयीं जगजीत सिंह की हमसफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button