Garhwa

गढ़वा: कपड़ा दुकान व गोदाम में भीषण आग, 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान

Garhwa: पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा के जिले के श्रीवंशीधर नगर थाना (नगर उंटारी) अंतर्गत चेचरिया में कपड़ा व्यवसायी भरत प्रसाद की कपड़ा दुकान और गोदाम में रविवार दोपहर भीषण आग लग गयी. कपड़े में आग लगते ही इसकी लपटे तेजी से उठी और देखते-देखते दुकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और गढ़वा से फायर बिग्रडेकर्मी मौके पर पहुंचे. आग बुझाने का प्रयास जारी है.

जानकारी के अनुसार चेचरिया गांव में कपड़ा व्यवसायी भरत प्रसाद की कपड़ा दुकान और गोदाम सटा हुआ है. दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक शॉट सर्किट हुआ, जिससे निकली आग की चिंगारी पहले गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. गोदाम से जब धुंआ उठते देखा गया तो लोग सक्रिय हुए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेजी से उठी लपटे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया.

घटना की सूचना मिलने पर श्रीवंशीधर नगर के थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत आग पर काबू करने पाने के लिए कार्रवाई की गयी. बड़ी संख्या में लोग में आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं. गढ़वा से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गयी है. समाचार लिखे जाने पर तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. आग से भरत प्रसाद की दुकान और गोदाम में रखे गए लाखों के कपड़े जलकर नष्ट हुए हैं. आग बुझने के बाद क्षति का आकलन किया जायेगा, लेकिन  इस घटना में 50 लाख से अधिक के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

इसेभी पढ़ें: समीक्षा बैठक में बोले सीएम – नियमों के अनुकूल दिये जायेंगे पत्थर खदानों के लीज

इसे भी पढ़ें: राजधानी के 13837 भवनों की जानकारी से निगम अंजान, अब कर रहा होल्डिंग्स को निष्क्रिय करने की तैयारी

Related Articles

Back to top button