Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : फर्जी वेबसाइट के चक्कर में आ गए टाटा स्टील के इंजीनियर, साइबर ठगों ने कर ली 4.63 लाख की ठगी

Jamshedpur : साइबर ठग इन दिनों लोगों को ठगने के लिए नए नए तरीके आजमा रहे है. जमशेदपुर के कदमा स्थित भाटिया बस्ती निवासी प्रांतिक सरकार भी इन ठगों के झांसे में आकर लाखों रुपए गवा बैठे. ठगों ने पहले तो प्रांतिक को अपनी जाल में फंसाया और फिर रुपए वापस करने के नाम पर ठगी करते हुए. साइबर ठगों ने कुल 4.63 लाख की ठगी कर ली. इस संबंध में प्रांतिक ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है. पेशे से टाटा स्टील में इंजीनियर प्रांतिक ने पुलिस को बताया कि गुजरात के द्वारिका स्थित मीठापुर के एचडीएफसी बैंक में उनका खाता है. 7 नवंबर को उन्होंने अपने मोबाइल से होटल बुकिंग के लिए Agoda नामक वेबसाइट पर ओडिसा के पूरी स्थित होटल सोनाली सर्च किया. वेबसाइट से उन्हे 8638563938 नंबर मिला. उन्होंने अपने मोबाइल से संबंधित नंबर पर फोन किया. फोन उठाने वाले ने बताया कि 8000 रुपए प्रति दिन के हिसाब से चार दिन का 32,000 रुपए लगेगा. एडवांस के रूप में 20 हजार रूपए देने होंगे. उन्होंने संबंधित नंबर द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर पर अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर दिया. इसके बाद ठग ने कहा कि होटल रूम बुक करने के लिए 20 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा. इसके लिए वह मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा. ओटीपी बताते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 99,644 रुपए कट गए. उन्होंने जब ठग को बताया कि उनके खाते से रुपए कट गए तो ठग ने कहा कि गलती से रुपए कट गए होंगे इसलिए वह दोबारा ओटीपी भेज रहा है, ओटीपी बताते ही खाते में रुपए रिफंड हो जायेंगे. दोबारा ओटीपी बताते ही क्रेडिट कार्ड से फिर 97,906 रुपए कट गए. ऐसा कर उनसे कुल 4.63 लाख की ठगी कर ली गई. कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने संबंधित खाते को फ्रिज कर दिया है. जिस नंबर से संपर्क हुआ था वह राजस्थान का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button