
Ranchi : सदर हॉस्पिटल रांची के सर्जरी विभाग में नयी लेजर मशीन के इंस्टालेशन का काम पूरा हो गया. वहीं गुरुवार को दो मरीजों का ऑपरेशन भी किया गया. जिसमें एक मरीज को ऑपरेशन के बाद तत्काल डिस्चार्ज कर दिया गया. जबकि एक मरीज को शुक्रवार को चेकअप के बाद छुट्टी दे दी जायेगी. बताते चलें कि पहले भी डेमो के लिए आयी मशीन से मरीजों की सर्जरी की जा रही थी. अब मशीन के इंस्टालेशन से लेजर से रेगुलर सर्जरी की जायेगी.
दोनों मरीजों का आयुष्मान से इलाज
दोनों मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया गया. जिसमें धुर्वा की रहने वाली एक युवती को पिछले 5 महीने से मलद्वार के रास्ते में ब्लीडिंग और दर्द की समस्या थी. लेजर से बिना चीरा लगाये डॉक्टरों ने उसका इलाज किया.
जबकि दूसरे मरीज बिहार के औरंगाबाद के एक युवक को हाइड्रोसिल के नीचे पिछले 6 महीने से पानी का रिसाव हो रहा था. जो 4 सेंटीमीटर का एक साइनस ट्रैक्ट था. लेजर से उसका भी इलाज बिना किसी सर्जरी के किया गया.
इसे भी पढ़ें:केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल होने पर बोले डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का रहा 8 वर्ष
ये रहे मौजूद
- डीएस डॉ सब्यसाची मंडल
- सर्जन डॉ आर के सिंह
- डॉ ए के झा
- डॉ अजीत कुमार, लेप्रोस्कोपिक व मिनिमली इनवेसिव सर्जन
- डॉ नीरज कुमार, एनेस्थसिया
- ओटी असिस्टेंट सुशील, प्रणव,नीरज
- इंचार्ज सिस्टर सविता
- सिस्टर पूनम
- ट्रॉली मैन माधव
इसे भी पढ़ें:अपर बाजार में खत्म नहीं हो रही जाम की समस्या, लगा है कचरे का अंबार
इन बीमारियों का होगा इलाज
- बवासीर
- फिस्टुला
- फिशर
- वेरीकोस वेन
- पायलो नीडल साइनस
- खतना
- कॉस्मेटिक सर्जरी
- महिला व प्रसूति विभाग
- ईएनटी विभाग
- पेन मैनेजमेंट
इसे भी पढ़ें:चार डीएमओ से ईडी ने की आमने-सामने पूछताछ




