Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह : फैक्ट्री कर्मी के साथ मारपीट के मामले में आरोपी मुन्ना खटीक को पुलिस ने भेजा जेल

Giridih: फैक्ट्री कर्मी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर फरार आरोपी मुन्ना खटीक को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

नगर थाना के टाइगर मोबाइल के जवानों ने मुन्ना खटीक को उसके जयराम नगर स्थित घर से गिरफ्तार करने में सफलता पायी.

जिस वक्त टाइगर मोबाइल के जवानों ने छापेमारी की, उस वक्त आरोपी खेत से काम कर लौटा ही था. इसके बाद गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें :बीवरेज कॉरपोरेशन सरकार की ‘सेहत’ के लिए हानिकारक है, यह समझने में लग गये सात से दस साल

जानकारी के अनुसार आरोपी मुन्ना खटीक पर मारपीट के कई गंभीर केस पहले से भी दर्ज हैं. वहीं इसके खिलाफ सांप्रदायिक दंगा में भी शामिल होने का केस दर्ज है. इन मामलों में भी यह फरार चल रहा था. पुलिस ने इसके खिलाफ चार्जशीट तैयार भी की थी.

पुलिस के अनुसार इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी मुन्ना खटीक सांप्रदायिक दंगा के किस मामले में चार्जशीटेड है. संभवत, सांप्रदायिक दंगा समेत कुछ और मामलों में पुलिस इसे रिमांड पर ले सकती है. वैसे गिरफ्तार करने के बाद इसे आज जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में ब्लैक फंगस भी घोषित होगी महामारी, अब तक 131 मामले

Related Articles

Back to top button