
Dhanbad : झारखंड आंदोलनकारी विनोद बिहारी महतो के पौत्र की मृत्यु बीते दिन के 23 सितंबर को एशियन जालान अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गयी थी. जिसके बाद बिनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू को मोबाइल पर अश्लील मैसेज आने लेगे. अश्लील मैसेज भेजनेवाले आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के बवाले कर दिया.
23 सितंबर के ही रात तकरीबन 9:30 बजे पुत्रवधू के मोबाइल पर अश्लील मैसेज आने लगे. जिसके बाद शोकाकुल परिवार में हड़कंप मच गया.
नंबर पर परिवार की तरफ से कई बार फोन लगाया गया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला. अंततः मोबाइल को ऑफ कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें :UPSC ने घोषित किया सिविल सेवा परीक्षा 2020 का रिजल्ट, 761 उम्मीदवार चयनित
जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों की मदद से पता लगाया गया तो पता चला कि अश्लील एसएमएस भेजने वाला कोई और नहीं बल्कि पौत्र वधु विनीत सिंह के कॉलेज के ही स्टाफ मनोज कुमार थे.
विनीत सिंह ने बताया कि मनोज कुमार हमारे कॉलेज के ही स्टाफ हैं, जो कि पहले भी इस तरह की हरकत को लेकर फंस चुके हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि सुबह से ही मनोज कुमार हमारे घर पर खूल को निर्देश बता रहे हैं. जिसके बाद पुलिस की दखल देने के बाद मनोज ने घटना को तोड़ना मोड़ना शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ें :राज्य में अक्षम सरकार, अपराधी बेलगामः रघुवर दास
स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू विनीत सिंह ने कहा है कि मैं इन दिनों पॉलिटिक्स में कदम रख रही हूं और हमारा परिवार पिछले कई पीढ़ियों से पॉलिटिक्स से जुड़ा है. घर में हुए हादसे के कुछ घंटे बाद इस तरह के अश्लील मैसेज आना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.
आरोपी मनोज कुमार ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए कहा कि यह अश्लील एसएमएस मेरे किसी साथी के द्वारा भेजा गया है. जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है.
इसे भी पढ़ें :पंचयात चुनाव: मुंगेर में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में उलझे, पुलिस का वाहन हुआ क्षतिग्रस्त




