
Giridih : मंगलवार को गिरिडीह पहुंचीं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने करोड़ों की लागत की कई योजनाओं का शिलान्यास किया. गिरिडीह-जमुआ रोड और सदर प्रखंड के खावा पंचायत में इस दौरान सत्तारुढ़ दल के दोनों विधायकों ने सामूहिक रूप से खावा पंचायत के अलग-अलग गांवों के लिए पुल और सड़क निर्माण योजना की आधारशिला रखी. कुछ गांवों में ग्रामीण कार्य प्रमंडल तो कुछ गांवों में आरईओ के द्वारा प्रस्तावित योजनाओं की आधारशिला रखी. इसमें करोड़ों की लागत से बननेवाले पुल और ग्रामीण सड़क दोनों ही योजना शामिल थी. कई योजनाएं दो सालों में पूरी कर लेनी थी.
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, आरईओ के कार्यपालक अभियंता सूबोध दास, ग्रामीण विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता भोला राम और झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई मौजूद थे.



