Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े 8.46 एकड़ जमीन की फर्जीवाड़ा मामले में मंगलवार को रिमांड पूरी होने के बाद जेएमएम नेता अंतू तिर्की, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह, मोहमद इरसाद और प्रियरंजन सहाय के अलावा अफसर अली को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। ईडी की ओर से पूछताछ के लिए फिर से 5 दिनों की रिमांड की मांग की गई। कोर्ट ने 2 दोनों का रिमांड प्रदान किया।
दरअसल, रिमांड पर लिए गए फर्जी दस्तावेज बनाने के मास्टर माइंड मोहमद सदाम हुसैन से पूछताछ के आधार पर ईडी ने बीते दिनों जेएमएम नेता अंतू तिर्की, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह समेत 4 लोगों के ठिकाने पर छापामारी की थी। ईडी ने अफसर अली को 8.46 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में प्रोडक्शन रिमांड पर लिया था। मामले में अबतक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद समेत 5 को चार्जशिटेट आरोपी बनाया गया है। अबतक 8 लोगो की गिरफ्तारी हुई है।




