JharkhandRanchi

फुरकान साहब से मेरी नहीं बनती, उनके लिए नहीं कांग्रेस के लिए मांग रहा हूं संथाल से टिकटः इरफान

Ranchi: अपने पिता के साथ दिल्ली जाकर. राहुल गांधी के आने से पहले मंच से. सोशल मीडिया में ट्विट कर गोड्डा से कांग्रेस के टिकट के लिए अपनी बात रखनेवाले इरफान अंसारी अब कह रहे हैं कि वो अपने पिता के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए गोड्डा से टिकट मांग रहे हैं. उन्होंने न्यूज विंग से बातचीत में यह भी कहा कि मैं पिता के लिए टिकट नहीं मांग रहा हूं. मेरी उनसे बनती ही नहीं है. मैं तो उनके साथ रहता भी नहीं. ऐसे में मैं अपने पिता के लिए टिकट कैसे मांग सकता हूं. मैं तो कांग्रेस के लिए टिकट मांग रहा हूं. मैं जानता हूं कि अगर कांग्रेस को संथाल से टिकट मिलेगा तो जीत पक्की है. न्यूज विंग के एक सावल के जवाब में इरफान अंसारी कहते हैं कि बादल पत्रलेख या मुझे भी टिकट मिले. मुझे कोई परेशानी नहीं है. बस कांग्रेस को टिकट मिलना मेरी प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी कहा कि गोड्डा से प्रदीप यादव से करीब 1.30 लाख वोट से उनके पिता फुरकान अंसारी 2014 के चुनाव में आगे थे. इसलिए दावा पहले कांग्रेस का बनता है.

दीपिका पांडे सिंह, बादल पत्रलेख और इरफान खुद क्यों नहीं?

कांग्रेस के पुख्ता सूत्र के मुताबिक अंदरखाने में यह बात चल रही है कि आखिर नए चेहरे पर क्य़ों नहीं भरोसा जताया जाए. दीपिका पांडे सिंह, बादल पत्रलेख और इरफान युवा चेहरे के तौर पर हैं. वैसे भी फुरकान अंसारी सीटिंग कैंडिडेट नहीं हैं. देश के कई सीटों पर कांग्रेस नए चेहरे वाले फॉर्मूले पर काम कर रही है. ऐसे में अगर कांग्रेस को गोड्डा या संथाल की दूसरी सीट पर उम्मीदवार देना ही होगा तो इन तीनों युवा नेता के नाम पर कांग्रेस क्यों नहीं मुहर लगा सकती है. इस बात पर कांग्रेस में चर्चा जोरों पर है.

ट्वीट कर कहा – जमानत नहीं बचा सके थे बाबूलाल

इरफान अंसारी लगातार जोर लगा रहे हैं कि किसी भी हाल में गोड्डा से टिकट उनके पिता को मिले. भले ही ऑन रिकॉर्ड वो कांग्रेस पार्टी को टिकट मिलने की बात कह रहे हों. राहुल गांधी से कार्यक्रम के दौरान मंच से साफ तौर से उन्होंने कहा कि बाबूलाल कहीं और से चुनाव लड़ें तो उनके लिए जान हाजिर है. लेकिन गोड्डा से वो हट जाएं. दोबारा इरफान अंसारी ने ट्वीट कर कहा कि “जो बाबूलाल मरांडी हैं विधानसभा में अपनी जमानत नहीं बचा सके उसके पीछे कांग्रेस परेशान क्यों है। झारखंड की उपराजधानी संथाल परगना में एक सीट कांग्रेस को चाहिए.”

इसे भी पढ़ें – भाजपा नेता रवींद्र तिवारी ने कहा : पलामू और चतरा सांसद ने किया पीएम को गुमराह

Related Articles

Back to top button