BiharLead News

पटना में गंगा खतरे के निशान से पार, गांव में घुसा पानी, एनएच बाधित

Patna : बिहार में मानसून अब भी एक्टिव है. नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है और कई नदियां उफान पर हैं. राजधानी पटना में बाढ़ का खतरा लगातार मंडरा रहा है. पटना और आसपास के इलाकों में गंगा का जलस्तर खतरे का निशान पार कर चुका है. जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पटना के कई घाट डूब चुके हैं तो वहीं कई घाटों के पाथवे पर भी गंगा का पानी चढ़ गया है. बता दें कि मसौढ़ी, पुनपुन, धनरूआ सहित कई इलाकों में बांध के ऊपर पानी बह रहा है और अब गांव में भी पानी प्रवेश कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंःजातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश, लिखा पत्र

राजधानी पटना के एनएच मुख्य मार्ग में भी बाढ़ का पानी चढ़ चुका है जिस वजह से फिलहाल यातायात बाधित हो रहा है. जिला प्रशासन की टीम अलर्ट पर है.

बता दें कि दीघा में जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है वहीं गांधी घाट में 17 सेंटीमीटर की. हाथीदह में 34 सेंटीमीटर, मुंगेर में 38 सेंटीमीटर, बक्सर में 36 सेंटीमीटर, भागलपुर में 55 सेंटीमीटर वृद्धि हुई. जिस तरीके से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इन जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

इसे भी पढ़ेंःSmart City में बनेगा CNG स्टेशन, पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई के लिए भी बनेंगे 2 स्टेशन

Related Articles

Back to top button