
Ranchi: राजधानी रांची के गोंदा इलाके में आपसी विवाद में दोस्त ने दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक का नाम अमन कुमार है और वह सुखदेव नगर इलाके का रहने वाला है। यह मामला कल देर रात की है जहां पर अमन कुमार को दोस्त विकास ने घर से बुलाया और गांधीनगर इलाके में गोली मार दी. विकास ने अमन कुमार को दो गोली मारी थी. बताया जाता है कि अमन कुमार ने विकास कुमार को किसी युवक के साथ झगड़ा करने से मना किया था, जिसके बाद विकास ने देर रात घर से बुलाया और उसे कमर के नीचे दो गोली मार दी.
इस मामले को लेकर गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. गोंदा थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि आपसी विवाद में इस घटना को जाम दिया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.




