JharkhandSahibganj

साहेबगंजः शिवानीपुर चेक नाका पर चेकिंग के दौरान कार से 4.33 लाख रुपये बरामद

Ranchi:  साहेबगंज पुलिस ने शिवानीपुर चेक नाका पर कार से 4.33 लाख रुपये बरामद किया है. राधानगर थाना क्षेत्र स्थित शिवानीपुर चेक नाका पर चेकिंग के दौरान यह रुपये बरामद किये गये हैं. लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए एसपी के निर्देश पर इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर सघन जांच जारी है. इसी क्रम में शनिवार को राधानगर थाना क्षेत्र के शिवानीपुर चेक नाका पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने ग्रैंड विटारा (JH05 DH5198) वाहन से 4.33 लाख रुपये बरामद किये. वाहन चालक एवं वाहन में मौजूद व्यक्ति के द्वारा उक्त कैश के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है. कार में सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि सीमेंट दुकान का व्यवसाय करते हैं. पुलिस बरामद रुपये की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी किशोर को सात साल की सजा

Related Articles

Back to top button