
Ranchi: भाकपा माओवादी का छह लाख इनामी सब जोनल कमांडर खुदी मुंडा ने सरेंडर कर दिया है. खुदी मुंडा मूल रूप से भरनो थाना क्षेत्र के बटपुरी गांव का रहने वाला है. उसके ऊपर पांच लाख रुपये झारखंड पुलिस व एक लाख रुपये एनआइए द्वारा इनाम घोषित है.
खुदी पर गुमला, सिमडेगा, लातेहार जिला के थानों में दर्जनों केस दर्ज है. चैनपुर थाना में हमला, चैनपुर ब्लॉक भवन को उड़ाने व चैनपुर पुलिस पर हमला कर चार पुलिसकर्मियों को मारने की घटना में भी शामिल रहा है. खुदी मुंडा पिछले दो वर्ष से पालकोट और सिमडेगा के सीमांत में अपनी गतिविधि चलाता था.
इसे भी पढ़ें: खूंटी में खेलो इंडिया सेंटर का कैडेट बनने का मौका, 27-28 जुलाई को होगा ट्रायल




