
Hazaribag: हजारीबाग जिले के उरीमारी से झामुमो नेता और जिला परिषद सदस्य संजीव बेदिया का 18 वर्षीय पुत्र लापता है. संजीव का अपहरण किये जाने की आशंका जतायी जा रही है.
घटना की सूचना मिलने के बाद हजारीबाग रेंज के डीआइजी और एसपी उरीमारी पहुंचे. मामले की जानकारी ली. झामुमो नेता के पुत्र के अपहरण होने की आशंका को लेकर पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें – तबादला: बोकारो एसपी ने की 7 इंस्पेक्टरों व सब-इंस्पेक्टरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
पुलिस के वरीय अधिकारियों ने पहुंच कर ली मामले की जानकारी
झामुमो के केंद्रीय सचिव व जिला परिषद सदस्य संजीव बेदिया का 18 वर्षीय पुत्र पीयुष रविवार को दोपहर से लापता है. उसके अपहरण होने की आशंका से पूरे इलाके में खलबली मच गयी है.
पीयुष रांची स्थित एक कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र है. लापता होने की सूचना मिलने के बाद हजारीबाग के डीआइजी अमोल वेणुकांत होमकर और हजारीबाग एसपी एस कार्तिक सहित भारी संख्या में पुलिस बल संजीव बेदिया के उरीमारी जरजरा स्थित सीसीएल क्वार्टर पहुंचे और छानबीन में जुट गये हैं.
पुलिस अधिकारियों ने संजीव बेदिया, उनकी पत्नी व बेटे के दोस्तों से भी पूछताछ की है.
इसे भी पढ़ें – एयरलिफ्ट होंगे लेह में फंसे संथाल के 208 मजदूर, सोमवार को 115 और मंगलवार को 93 की संख्या में पहुंचेंगे रांची
रविवार की दोपहर से गायब है झामुमो नेता का पुत्र
मिली जानकारी के अनुसार झामुमो नेता संजीव बेदिया की पत्नी ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि दोपहर एक बजे उनका 18 वर्षीय पुत्र पीयूष क्वार्टर के बाहर बैठा था.
दोपहर करीब दो बजे खाने के लिए पूछने बाहर आयी तो उसे गायब पाया. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने पति संजीव बेदिया को मोबाइल पर दी, जो उस वक्त रांची में थे.
सूचना पाकर वे भी सीधे अपने आवास पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी. सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है. पीयूष का मोबाइल बंद है, इससे पुलिस को उसका लोकेशन खोजने में परेशानी आ रही है. वैसे रामगढ़ व हजारीबाग जिलों के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – लॉकडाउन में कांसा का 200 साल पुराना कारोबार प्रभावित, लोकल में वोकल की बात नहीं उतर रही जमीन पर




