
Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज से सटे बिहार के औरंगाबाद जिले के संडा में गुरुवार रात एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भाकपा माओवादी के चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.
मौके से तीन मोटरसाइकिलें व 35 खोखे बरामद हुए हैं. बरामद खोखों में 27 एके-47 के और आठ एसएलआर के हैं.
बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी के अभिजीत और संजय गोदराम का दस्ता हरिहरगंज और संडा के बीच बटाने नदी पर बन रहे पुल को उड़ाने के लिए आया था. मुठभेड़ के दौरान दोनों से सैकड़ों चक्र गोलियां चलीं.
गिरफ्तार नक्सलियों को गुप्त स्थान पर ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि बिहार पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
इसे भी पढ़ें : बाबरी मस्जिद विध्वंस: SC ने विशेष न्यायाधीश को नौ महीने में फैसला सुनाने का दिया निर्देश
एक घंटे चली मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों के संडा में होने की गुप्त सूचना बिहार पुलिस और सीआरपीएफ को मिली थी. इसी के आधार पर दोनों बलों के जवान नक्सलियों की गतिविधि पर नजर रहे हुए थे.
इसी बीच रात करीब 11.50 बजे जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से करीब एक घंटे फायरिंग हुई. मुठभेड़ के दौरान ही पुलिस ने बिना किसी नुकसान के चार नक्सलियों को दबोच लिया.
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक : विधानसभा में सोये भाजपा विधायक सुबह चौंके, कर्नाटक के डेप्युटी सीएम सुबह नाश्ता-पानी लेकर पहुंचे
तीनों मोटरसाइकिलें हरिहरगंज थाना क्षेत्र की

मुठभेड़ के बाद मौके से जो तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई वे सभी हरिहरगंज थाना क्षेत्र के लोगों की निकलीं. स्प्लेण्डर (डीएल 3 एस डीके 1952) हरिहरगंज के तूरी निवासी धर्मेन्द्र यादव की, टीवीएस विक्टर (बिना नंबर की) इसी थाना क्षेत्र के लूंगराही निवासी राजू यादव की और पैशन प्लस (जेएच 03 एम 1305) दुखहंद यादव की है.
पुल निर्माण स्थल के सुरक्षाकर्मी मो. इस्माइल ने बताया, ” देर रात अचानक पुल से सटे इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनी. मजदूर तो भाग निकले पर मैं डटा रहा. करीब 45 मिनट गोलियां चलती रहीं.”
मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
इसे भी पढ़ें : बिहार में फिर मॉब लिंचिंगः सारण में मवेशी चोरी के शक में तीन लोगों की पीट कर हत्या




