BusinessJharkhandKhas-KhabarLead NewsNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

SBI समेत चार बैंकों ने एफडी और आरडी पर 0.75 फीसदी तक बढ़ाया ब्याज

New Delhi: एसबीआई समेत चार बैंकों ने एफडी और आरडी पर 0.75 % तक ब्याज बढ़ा दिया है. एचडीएफसी बैंक ने आरडी पर 0.50% और एक्सिस बैंक ने एफडी पर 0.75% तक ब्याज बढ़ाया है. एचडीएफसी बैंक की नई दर 11 अक्तूबर से लागू है. अब वह आरडी पर 6.10% तक ब्याज देगा. एक्सिस बैंक ने एफडी पर 0.75% ब्याज बढ़ाकर 6.20% कर दिया है. नई दर 14 अक्तूबर से लागू है. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बचत खाते, एफडी और आरडी पर ब्याज दर बढ़ा दिया है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण का आदेश- दिवाली और छठ के मौके पर केवल दो घंटे ही फूटेंगे पटाखे

एसबीआई ने 0.20 फीसदी तक बढ़ाई दर
एसबीआई ने सभी अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में 0.20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. नई दरें दो करोड़ रुपये से कम एफडी पर लागू होंगी. बैंक के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें 15 अक्तूबर, 2022 से लागू हैं. बैंक ने दो महीने के अंतराल के बाद रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.

Related Articles

Back to top button