
Ranchi/Dumka: दुमका जिले में शुक्रवार रात हुए एक घटना में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. ये मामला दुमका जिले के तालझारी थाना इलाके की है जहां अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मार दी,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि इस घटना को तीन अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है. मृतक बिहार का रहने वाला है और उसका नाम दिलीप साह है.युवक दो दिन पहले दिल्ली से काम कर तालझारी अपने ससुराल आया था. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दुमका पुलिस अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: रांची : पंडरा इलाके में युवक का मिला शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका




