JharkhandRanchi

रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी 24 घंटे एंबुलेंस सेवा

  • IOC ने CSR के तहत उपलब्ध कराया एंबुलेंस
  • सिविल सर्जन कार्यालय से होगा एंबुलेंस का संचालन

Ranchi : रांची जिला प्रशासन की पहल अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 24 घंटे एंबुलेंस सेवा मिल सकेगी. 24 घंटे शुरू होने वाली एंबुलेंस सेवा के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने सीएसआर फंड के तहत सहयोग किया है.

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने को लेकर रांची जिला प्रशासन और IOC बीच बीते 8 जनवरी को एमओयू साइन किया गया था. इसी कड़ी में शनिवार को स्टेशन परिसर में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डीजीएम प्रमोद रंजन ने रेलवे को एम्बुलेंस हैंड ओवर किया.

इस दौरान रांची के डीआरएम, डीआरडीए के निदेशक, सिविल सर्जन रांची एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार और किसानों के बीच पांचवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा, 9 को फिर बातचीत

जिला प्रशासन का सहयोग कर पाना हमारा सौभाग्य : डीजीएम

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत एंबुलेंस हैंड ओवर के दौरान प्रमोद रंजन ने कहा कि कोरोना काल के दौरान एंबुलेंस उपलब्ध करा पाना हमारा सौभाग्य है.

जिला प्रशासन के साथ सीएसआर के तहत हम कई और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और इसमें ज़िला प्रसाशन का भी हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें : वीरेंद्र प्रधान से रंगदारी मांगने के मामले में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने कहा- विशाल नाम का कोई व्यक्ति संगठन में नहीं है

सिविल सर्जन कार्यालय से होगा एंबुलेंस का संचालन

एं0बुलेंस हैंडओवर कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहने पर मरीज को फौरन चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस सिविल सर्जन कार्यालय के माध्यम से ऑपरेट किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : सरना कोड की मांग को लेकर 6 दिसंबर को चक्का जाम

Related Articles

Back to top button