JharkhandLead NewsRanchi

वीरेंद्र प्रधान से रंगदारी मांगने के मामले में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने कहा- विशाल नाम का कोई व्यक्ति संगठन में नहीं है

Ranchi : पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप ने प्रेस रिलीज जारी कर साफ कर दिया है कि तुपुदाना निवासी वीरेन्द्र प्रधान से 2 करोड़ की रंगदारी पीएलएफआइ संगठन की ओर से नहीं मांगी गयी है. पीएलएफआइ सुप्रीमो ने साफ कर दिया है कि विशाल नाम का व्यक्ति इस संगठन में नहीं है.

दिनेश गोप ने कहा है कि जिस तरह से डॉ शंभू प्रसाद से लेवी मांगने में चोर-उचक्कों का हाथ निकला, वैसा ही यह मामला है. विशाल नाम का कोई व्यक्ति संगठन में नहीं है. दिनेश गोप ने कहा कि संगठन अपने स्तर से इस बात का पता लगा रहा है.

बता दें कि शुक्रवार को रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हरदाग में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की बिजनेस यूनिट के बाहर पीएलएफआइ के नाम से पर्चा चिपका कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गयी थी. नहीं देने पर मौत का फरमान सुनाने का पोस्टर चिपकाया था.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : अगले कुछ सप्ताह में मिल सकता है वैक्सीन, जानिये पहले चरण में किस-किस को दिया जायेगा

Related Articles

Back to top button