JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : एनडीए प्रत्याशी सरयू राय की जीत की खुशी में अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन 

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के पश्चिमी विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी सरयू राय की जीत की खुशी में जनता दल यूनाइटेड युवा मोर्चा द्वारा बालीगुमा न्यू ग्रीन सिटी में अभिनंदन समाहरोह का आयोजन किया गया. इस दौरान युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

एनडीए द्वारा पश्चिमी विधानसभा में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कांग्रेस पार्टी के विधायक बन्ना गुप्ता के खिलाफ सरयू राय को मैदान में उतारा था. सरयू राय ने शिकस्त देते हुए इस सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए बन्ना गुप्ता को पछाड़ा. जीत की खुशी में जनता दल यूनाइटेड  युवा मोर्चा द्वारा बालिगुमा न्यू ग्रीन सिटी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. जहां नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया गया.

इस दौरान सभी ने एक स्वर में क्षेत्र के विकास को पहली प्राथमिकता बताते हुए इस क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य को करने का प्रण लेते हुए सभी क्षेत्र वासियों का धन्यवाद किया. युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे जिन्होंने सरयू राय को ढ़ेरो बधाई दी.

Related Articles

Back to top button